*पुलिस पर दबाब बनाने को नए नए हथकंडे अपना रहा गुण्डा ?*
जनपद एटा के थाना कोतवाली जैथरा क्षेत्र में रहने वाला दो कौड़ी का गुण्डा राकेश उर्फ कालिया, इलाका पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगा रहा है l
*थानाध्यक्ष की सख्ती से परेशान हैं अपराधी*
थाना कोतवाली जैथरा के थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा की सख्ती से थानाक्षेत्र के सभी अपराधी प्रवृत्ति से जुड़े हुए लोगों में भय का संचार होने के साथ ही एवं हड़कंप की स्थिति है, अपराधियों के अवैध धंधे लगभग बंद हो गए हैं, जिसके चलते अपराधी प्रवृत्ति से जुड़े हुए लोगों द्वारा थाना अध्यक्ष के विरुद्ध नित नए षड्यंत्र रचकर उन्हें बदनाम कर हटाने के लगातार कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं l दरअसल थानाध्यक्ष जैथरा शासन की मंशा के अनुरूप अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए हुए हैं, जिससे अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के सभी अवैध धंधे लगभग बंद हो चुके हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है, लेकिन आम जनता इस कानून के राज को पसंद कर रही है l
*कौन है जैथरा का कालिया ?*
थाना कोतवाली जैथरा क्षेत्र में रहने वाला राकेश उर्फ कालिया एक जिलाबदर अपराधी है, जिसके असमाजिक कृत्यों से जनता में भय व्याप्त है और कोई इसके विरुद्ध आवाज उठाने को तैयार नहीं है l इस कालिया पर गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं l यह बातें हम नहीं कह रहे बल्कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कार्यालय का एक दस्तावेज कह रहा है , जिस पर इस कालिया की कुंडली लिखी हुई है l
*अभी भी अपराधों से है कालिया का नाता- सूत्र*
नाम न छापने की शर्त पर जैथरा के ही रहने वाले कई लोगों ने बताया
राकेश उर्फ कालिया भले ही जिला बदर हो लेकिन अभी भी अपने गुर्गों के माध्यम से आपराधिकृतियों से इसका नाता नहीं टूटा है l थैलों में ऊपर मोर के पंख रखकर में शराब की थैलियां जा रही हैं, और इस काम को कालिया के गुर्गे अंजाम दे रहे हैं l
पुलिस की सख्ती से इसका अवैध काम प्रभावित हो रहा है जिसके लिए यह पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगा रहा है l
*आम जनता कर रही स्वागत, ऐसी ही रहनी चाहिए कानून व्यवस्था*
अपराधियों के प्रति थानाध्यक्ष जैथरा की सख्ती से आम जनता बेहद खुश है और चैन की सांस ले रही है l नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि पहले जैथरा में सड़क पर दर्जनों राउंड फायरिंग हो जाती थी, उसके बाद मुकदमा दर्ज होता था लेकिन फिर भी अपराधियों का मनोबल कम नहीं होता था लेकिन आज स्थिति यह है कि कोई भी अपराधी इस तरह का कृत्य करने का साहस नहीं जुटा पा रहा , अपराधियों में डर है और होना भी चाहिए , अपराधी समाज के दुश्मन हैं, इन पर सख्ती होनी ही चाहिए l
*जल्दी ही इस कालिया के अपराधों का दूसरा एपिसोड भी लिखेंगे, जहाँ इसके काले कारनामे बाहर आयेंगे………….*















