WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न*

 

*सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की विकास एवं राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में एटा मंडल में प्रथम, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को और बेहतर प्रदर्शन के दिए निर्देश*

 

*लापरवाही से प्रभावित होती है जनपद की रैंकिंग, संबंधित विभाग समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी*

 

*नई योजनाओं एवं नए पैरामीटर पर विशेष ध्यान देते हुए समय से फीडिंग पूर्ण कराएं अधिकारी*

 

एटा, 11 सितंबर 2026 (सू0वि0)। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की फीडिंग निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा अगस्त माह के लिए जारी की गई रैंकिंग में जनपद एटा ने अलीगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, लेकिन कुछ विभागों द्वारा अभी भी अपने कार्यों एवं पोर्टल पर समयबद्ध फीडिंग में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही है, जिससे जनपद की समग्र रैंकिंग प्रभावित होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग की कमियों को चिन्हित कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करें और रैंकिंग में और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें।

नई सड़कों के निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्यों में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सीएम डैशबोर्ड में नए पैरामीटर जोड़े गए हैं, अतः अधिकारी इनका गहन अध्ययन करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करें तथा प्रगति की फीडिंग समय से पूर्ण कराएं।

पंचायती राज विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने नई जोड़ी गई योजना/पैरामीटर का प्रभावी ढंग से चिन्हांकन एवं अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कार्यों की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग विभाग को अपनी रैंकिंग में सुधार करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की उच्च रैंकिंग निरंतर बनी रहे।

जिलाधिकारी ने सोशल सेक्टर से संबंधित विभागों—समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण की समीक्षा करते हुए छात्रवृत्ति योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र छात्र-छात्राओं को समय से लाभ दिलाने के साथ-साथ आवेदन, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की फीडिंग निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए, जिससे योजनाओं की प्रगति सीएम डैशबोर्ड पर सही रूप से प्रदर्शित हो सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए जिन बिंदुओं पर रैंकिंग अपेक्षाकृत कम है, उनमें तत्काल सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद की रैंकिंग को और बेहतर बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार,डीसी मनरेगा प्रभु दयाल, डी सी एनआरएलएम विकल कुमार,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment