WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

103 ट्यूबल ऑपरेटरो को सवेतन बहाल करें नगर निगम — सौली भईयाBMFNEWS

* 103 ट्यूबल ऑपरेटरो को सवेतन बहाल करें नगर निगम — सौली भईया*

* नगर विधायक श्री मनीष असीजा बताएं कि जब ट्यूबल ऑपरेटर हटाए गए थे तब ऑपरेटरो का ठेका किसके पास था – – सौली भईया*

 

* कई दिनों से धरने पर बैठे ट्यूबल ऑपरेटरो की मांगों को समाजवादी पार्टी ने दिया समर्थन*

 

👉🏻 सुप्रीम कोर्ट से कई महीने पहले अपनी सवेतन बहाली का आदेश लेकर आए 103 ट्यूबल ऑपरेटरो को नौकरी पर ना रखे जाने से परेशान ट्यूबल ऑपरेटर

नगर निगम में धरने पर बैठ गए

मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली प्रदेश सचिव श्री मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान जिला उपाध्यक्ष डॉ मुजाहिद खान श्री रघुराज सविता श्री उदयवीर यादव श्री मयंक यादव श्री दिनेश शर्मा ने ट्यूबवेल ऑपरेटरो का दर्द जाना और उनकी मांगों का समर्थन किया

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि ट्यूबल ऑपरेटर लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद अब कई दिनों से नगर निगम में धरने पर बैठे हैं जब नगर विधायक श्री मनीष असीजा नगर पालिका के अध्यक्ष थे तब उनके कार्यकाल में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरो के साथ अन्याय हुआ था गलत तरीके से उन्हें नौकरी से निकला गया था

उन्होंने नगर विधायक श्री मनीष असीजा से सवाल उठाते हुए कहा कि जब ट्यूबल ऑपरेटर के साथ यह अन्याय हुआ था तब ऑपरेटर का ठेका किसके पास था

उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल ऑपरेटरो ने एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी अब जब सुप्रीम कोर्ट ने इन ऑपरेटर की बहाली का आदेश दिया है उसके बावजूद भी उन्हें नौकरी पर ना रखें जाना यह दर्शाता है कि फिरोजाबाद में राजनीतिक दबाव कितना हावी है और जिम्मेदार अधिकारी कानून का पालन भी नहीं कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पुरजोर तरीके से ट्यूबल ऑपरेटरो के साथ है अगर अभी इन्हें न्याय नहीं मिला तो 2027 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी तो ऑपरेटरो को पूरा न्याय दिलाने का काम किया जाएगा

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment