*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)ने फतेहपुर जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार, सत्येंद्र सिंह बने जिला उपाध्यक्ष और नवल कुमार बने जिला सचिव*
सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।
*नई दिल्ली/फतेहपुर।* भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )ने संगठन विस्तार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार *आशिकपुर, औरैया, जिला फतेहपुर निवासी सत्येंद्र सिंह (पिता – मलखान सिंह) को जिला उपाध्यक्ष, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश* के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं *ग्राम फूरा, जनपद फतेहपुर निवासी नवल कुमार (पिता – सुमेर) को जिला सचिव, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश* के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी की केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष *करन छौकर*, राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *पंडित बालकृष्ण तिवारी*, संस्थापक प्रतिनिधि *मिथिलेश कुमार मौर्य*, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष *राम आसरे*, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव *अभिषेक शर्मा शास्त्री* एवं राष्ट्रीय महासचिव *विशाल तिवारी* के निर्देशानुसार नियुक्ति की गई है।
निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष *सुरेश राजभर* एवं फतेहपुर के जिला अध्यक्ष *राजेश कुमार* ने फतेहपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सत्र 2027 की कमेटी को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है।
जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और पत्रकारों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा की गई है। इस नियुक्ति पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।















