WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जन उद्योग व्यापार मण्डल कुसुम्भी के अध्यक्ष बने सुनील सोनी, महामंत्री संतोष शर्मा को मिली जिम्मेदारी

*जन उद्योग व्यापार मण्डल कुसुम्भी के अध्यक्ष बने सुनील सोनी, महामंत्री संतोष शर्मा को मिली जिम्मेदारी*

 

*15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन, अगली बैठक में होगा कमेटी का विस्तार*

 

फतेहपुर। जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश द्वारा फतेहपुर जनपद में संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए गुरुवार को कुसुम्भी में 15 सदस्यीय व्यापार मण्डल कमेटी का गठन किया गया। कुसुम्भी मेन रोड़ स्थित जे पी आर्नामेंट में प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पदाधिकारियों को माला पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

घोषित कार्यकारिणी में राम औतार साहू व सुरेंद्र सिंह भदौरिया को संरक्षक, प्रेमचन्द्र पासवान को नगर प्रभारी, एवं सुनील सोनी को नगर अध्यक्ष, संतोष शर्मा को महामंत्री, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष, डा.राहुल नायर को प्रवक्ता, समरजीत सोनी नंगू को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं उदय सिंह, घनश्याम गुप्ता व डा. श्रवण कुमार को उपाध्यक्ष, रामस्वरूप को संगठन मंत्री तथा अशोक साहू मनोज कुमार व कमलेश को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान व्यापारियों ने “व्यापारी एकता जिंदाबाद”, “जन उद्योग व्यापार मंडल जिंदाबाद”, “कुसुम्भी व्यापार मण्डल जिंदाबाद” और प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जताई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने कहा कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य व्यापारियों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना और उनके हक के लिए कार्य करना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा एडवोकेट ने व्यापारियों को सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संगठन हर स्तर पर व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा।

बैठक का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने किया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सुनील सोनी ने कहा कि आगामी बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारियों को भी जिम्मेदारी देते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद ने की। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित व्यापारियों को बधाई दी।

इस मौके पर रमवा महामंत्री आदित्य कुमार, उपाध्यक्ष विकास सक्सेना, कोषाध्यक्ष लकी श्रीवास्तव एवं अजय, धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुमार, राहुल यादव, आशीष कुमार, आशीष शुक्ला, संदीप कुमार संतोष कुमार, अतुल विश्वकर्मा, अभिषेक संगम, लल्लू,भरत सिंह,अजय पाल, विकास, रमेश कुमार,सुमन सिंह, रामपूजन,मनू शुक्ला,सोनू राज, विपिन कुमार, जयगोपाल सिंह,राम सुफल सिंह, सुरेन्द्र सिंह,गोलू पाल, मोनी सक्सेना, योगेश,प्रेम नारायण दुबे, हिमांशु सिंह, रामकिशोर,तेजबली, सतेन्द्र कुमार मिश्रा, रामरूप, संतोष कुमार, अनुपम कुमार,डा. अंकित सिंह, सुशील कुमार, रामशंकर पाल, राजेन्द्र कुमार, अंकित सिंह, शुभम् गिरि, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

विपिन कुमार साहू

मीडिया प्रभारी

जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment