5G नेटवर्क नहीं मिला तो ग्रामीणों ने जिओ नेटवर्क के कर्मचारी को ही टावर से बांध दिया
फतेहपुर के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा ऐसा फूटा कि टावर पर पहुंचे कर्मचारी को ही बंधक बना लिया।
ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल पेमेंट ठप होने का आरोप, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिला तो ग्रामीणों ने इस बार कर्मचारी को ही नेटवर्क के टावर से बांध दिया















