WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अछनेरा में एयरफोर्स जवान की रहस्यमयी मौत, ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला शव, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*अछनेरा में एयरफोर्स जवान की रहस्यमयी मौत, ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला शव*

 

 

*हावड़ा एक्सप्रेस में परिवार के साथ जा रहा था एयरफोर्स जवान, ट्रेन में अचानक हुआ हादसा या खुदकुशी, जांच में जुटी जीआरपी*

 

आगरा। परिवार के साथ ड्यूटी पर प्रयागराज जा रहे एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान की गुरुवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में पड़ा मिला। जवान की गर्दन धड़ से अलग थी। ट्रैक पर शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की तलाशी के दौरान मिले आईडी कार्ड और रेलवे टिकट के आधार पर मृतक की पहचान राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर निवासी नैनाराम के रूप में हुई। बताया गया है कि वह एयरफोर्स में तैनात थे और अपनी पत्नी शोभा तथा बच्चों के साथ हावड़ा एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे। जीआरपी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। जवान परिवार के साथ ट्रेन के कोच में सफर कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक कोच से बाहर निकल गए। कुछ देर बाद अछनेरा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला। शव की स्थिति देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। जवान का शरीर दो हिस्सों में था और गर्दन धड़ से अलग थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान की प्रक्रिया शुरू की। ट्रैक पर शव मिलने के बाद जवान के मोबाइल फोन पर लगातार उनके परिवार और परिचितों के फोन आ रहे थे। जीआरपी ने फोन के जरिए उनकी पत्नी से संपर्क किया। पुलिस ने तत्काल उन्हें पूरी घटना की जानकारी न देते हुए बताया कि उनके पति को चोट लगी है और उन्हें अगले स्टेशन पर उतरकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद पत्नी शोभा बच्चों समेत ईदगाह स्टेशन पर उतर गईं। वहां से वह अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल में उन्हें जवान की मौत की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल जवान की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह ट्रेन से गिर गए थे, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसे का शिकार हुए या फिर उन्होंने चलती ट्रेन से छलांग लगाई। जीआरपी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि ट्रेन के रफ्तार पकड़ने के दौरान जवान ने खुद को ट्रेन के पहिए के सामने कर दिया हो। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। घटनास्थल की स्थिति, ट्रेन की आवाजाही, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जवान का शव प्लेटफॉर्म की दिशा में नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक की दूसरी ओर मिला है। इसी वजह से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जवान ट्रेन के किस हिस्से से बाहर निकले और किस स्थान पर वह ट्रेन की चपेट में आए। जीआरपी ने ट्रेन के सफर से जुड़े तथ्यों को भी जांच में शामिल किया है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेन में सफर के दौरान जवान का व्यवहार कैसा था और क्या उनके साथ कोई असामान्य परिस्थिति हुई थी। जवान की पत्नी और परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल हादसे और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिवार से पूछताछ के साथ रेलवे ट्रैक और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment