WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सुरक्षा की ओर एक कदम, ट्रेन में यात्रा कर रही महिलाओं की हमसफर बन रही ‘मेरी सहेली’रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*सुरक्षा की ओर एक कदम, ट्रेन में यात्रा कर रही महिलाओं की हमसफर बन रही ‘मेरी सहेली’*

 

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के दिशा निर्देशन व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस रामकृष्णन के निर्देशन में आगरा मंडल में आरपीएफ ने अप्रैल से अगस्त – 2026 तक यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की सहायता के लिए ऑपरेशन “मेरी सहेली” शुरू किया गया है, इस ऑपरेशन के तहत आरपीएफ की टीमो द्वारा कुल 1,78,747 महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की गई है।

रेलवे प्रशासन इन दिनों ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षित उनको गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेरी सहेली योजना चलाई जा रही है। यह योजना लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया गया है। जनसम्पर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि मेरी सहेली योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाड़ी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल को दी जाती है। जिससे स्टेशन में ट्रेन के आगमन होते ही मेरी सहेली की टीम ट्रेनों में जाकर महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है, साथ ही उनको होने वाली परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में इन दिनों अकेली यात्रा कर रही महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। इसमें महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई है, जो आगरा मण्डल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जांच कर महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment