WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण 11 सितम्बर को एटा आएंगे, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण 11 सितम्बर को एटा आएंगे*

——————————————

*जिलाधिकारी से करेंगे चर्चा, पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर होगी बैठक*

 

*एटा, 10 सितम्बर 2026 (सू0वि0)।* उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण का जनपद एटा भ्रमण कार्यक्रम 11 सितम्बर 2026 को निर्धारित किया गया है। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण जनपद में पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग के अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति राम औतार सिंह तथा सदस्यगण बृजेश कुमार, एस0पी0 सिंह, डॉ0 अरविन्द कुमार चौरसिया एवं संतोष कुमार विश्वकर्मा का 11 सितम्बर को एटा आगमन होगा।

कार्यक्रम के तहत आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण अपराह्न 2:30 बजे जिलाधिकारी अरविन्द सिंह से चर्चा करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 03 बजे से 04 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अन्य पिछड़ा वर्गों की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थितियों के संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी एटा को नोडल अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि एवं अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण के भ्रमण कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जनपद के पिछड़ा वर्ग से संबंधित सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment