WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खाद की कालाबाजारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोशित किसानों ने ज्ञापन सौंपा , रिपोर्ट अनिल सोलंकी

खाद की कालाबाजारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोशित किसानों ने ज्ञापन सौंपा

 

 

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.09.2026 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर निम्नलिखित माँगो को उठाया उक्त प्रदर्शन के अंत में जिलाधिकारी एटा के नाम संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी एटा को सोपा

 

01 :- खाद की भारी किल्लत से परेशान किसानों को ब्लैक में खाद बेचकर खुलेआम लूटा जा रहा है इसे तत्काल रोका जाए सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में तत्काल खाद उपलब्ध कराई जाए।

 

02 :- हजारों की आबादी सहित इंटर कॉलेज में आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत हो रही है इसलिए नेशनल हाईवे स्थित गांव कंगरोल पर तत्काल कट बनवाया जाए।

 

03 :- मलावन के गांव नगला मोती में आजादी से लेकर आज तक विद्युत सप्लाई चालू नहीं हुई है जब कि वर्तमान में पूरे गांव में विद्युत लाईन खिंची हुई है उसके बाद भी सप्लाई चालू नहीं की जा रही है इसे तत्काल चालू कराया जाए।

 

04 :- फार्मर आईडी उर्वरक केन्द्रो पर उपभोक्ताओं को खाद देने के बाद उसकी एंट्री करते हुए आई डी तत्काल किसान को वापस की जाए जिससे सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके एवं किसान बार-बार एक ही आईडी पर अपनी खाद को चढ़वा सके जिससे ब्लैक करने बालों पर लगाम लग सके।

 

05 :- जन सेवा केन्द्रों पर आय जाति मूल निवास आदि आवेदन का निर्धारित मूल्य से अधिक रुपया वसूला जा रहा है इसे तत्काल रोका जाए जिससे गरीब मजदूर किसान नौजवान की खुलेआम हो रही लूट से बचाया जा सके।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अनिल कुमार सोलंकी, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, सौरभ यादव, राम प्रकाश आर्य, राकेश कुमार, हरबंस सिंह राजपूत, सतपाल सिंह जाटव, सुखदेव सिंह, सुधीर कुमार यादव, पुष्पेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment