WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अलीगढ़ में ड्यूटी से गायब मिली पुलिस, रिपोर्ट BMF News

*अलीगढ़ में ड्यूटी से गायब मिली पुलिस*

 

*एसएसपी ने रात में किया औचक निरीक्षण, खुल गयी पुलिस गश्त की पोल, थाना प्रभारी निलंबित*

 

अलीगढ़ । जनपद में पुलिस की अपनी सक्रियता सतर्कता परखने रात्री के समय औचक निरीक्षण पर निकले जनपद पुलिस मुखिया ने पुलिस लाहपरवाही की पोल खोल कर रख दी, निरीक्षण के दौरान ड्यूटी के प्रति लाहपरवाह चंडौस थाना पुलिस के प्रति न सिर्फ गहरी नाराजगी जाहिर की बल्कि रात्रि गश्त में लगाये पुलिस बल के मौके पर न मिलने पर थाना प्रभारी का बोरिया बिस्तर बंध गया । खबर सूत्रों से हैं सूत्र बताते हैं कि पुलिस कप्तान के औचक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में कुछ लोग अनाधिकृत रूप से बैठे मिले, जिनकी रोज़नामचा आदि में भी कोई प्रविष्टि दर्ज नहीं मिली, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारी राजवीर सिंह परमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यही नहीं इसके अलाबा एसएसपी ने गत रात्रि चंडौस थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त और अन्य पुलिस ड्यूटियों को चेक किया। एसएसपी के इस औचक निरीक्षण और कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया ।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment