आगरा,पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा कैम्प कार्यालय आगरा पर श्रीमान शैलेन्द्र कुमार पांडेय आई0.पी0.एस0 महोदय पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा द्वारा, एडवेन्चर एण्ड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन के अन्तर्गत नेशनल मास्टर्स गेम्स 2026 दिल्ली दिनांक 09.04.26.से 11.04.26.तक ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कम्पलैक्स दिल्ली मे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप आयोजित की गई। जिसमे रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा ने 65 + आयु वर्ग मे जनपद आगरा स्टेट उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 400 मी0 दौड, 800 मी0 दौड व 1500m दौड मे द्वितीय स्थान प्राप्त करके सिल्वर मैडल तथा 4×400 मी0 रिले रेस व 4×100 मी0 रिले रेस टीम स्पर्धा मे प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद आगरा सहित उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। तथा रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा को श्रीमान डी.आई.जी. महोदय आगरा रैंज आगरा ने मैडल पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। तथा हार्दिक बधाई व शुभ कामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।







