*अलीगढ़ परिक्षेत्र के थानों में स्थापित ‘मिशन शक्ति केन्द्रों’ पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न; प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले पुलिस कर्मी घोषित*
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0 महोदय एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय के निर्देशन में प्रदेश के समस्त थानों पर “मिशन शक्ति केन्द्रों” की स्थापना 22 सितम्बर 2025 को की गयी थी । मिशन शक्ति केन्द्रों के कुशल संचालन एवं मिशन शक्ति केन्द्रों पर तैनात कर्मियों की मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों में उनकी कुशलता को जांचने के उद्देश्य से परिक्षेत्र के जनपदों (अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज) के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त अधिकारी / कर्मचारीगण की मिशन शक्ति केन्द्र मानक संचालन प्रक्रिया पर आधारित 75 प्रश्नों की (प्रत्येक प्रश्न 02 अंक) एक ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 379 पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें जनपद अलीगढ़ के थाना मड़राक पर नियुक्त महिला आरक्षी 1188 मोना शर्मा पीएनओ 252020287 द्वारा 130 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जनपद एटा के थाना मारहरा पर नियुक्त महिला आरक्षी आशा देवी पीएनओ 252231359 द्वारा 126 अंक प्राप्त द्वितीय स्थान एवं जनपद एटा के थाना कोतवाली देहात पर नियुक्त महिला आरक्षी महिला आरक्षी 23 रितु रानी पीएनओ 212231399 द्वारा 126 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया ।
*ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गयी परीक्षा का उद्देश्यः-*
थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को महिला केंद्रित शासकीय योजनाओं, विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181, 1098) और पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के त्वरित व संवेदनशील निस्तारण की कार्यप्रणाली के प्रति आंकना और उनकी दक्षता को बढ़ावा देना ।
थानों के मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों को और अधिक प्रभावशाली एवं पारदर्शी बनाना है । जिससे महिला सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।
*परिक्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग:-*
इस डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया में अलीगढ़ परिक्षेत्र के सभी चारों जनपदों के थानों से मिशन शक्ति केंद्र के पुलिसकर्मियों ने शत-प्रतिशत और अत्यंत उत्साह के साथ ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया । अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से आयोजित इस परीक्षा में पूर्ण पारदर्शिता बरती गई।
*उच्चाधिकारियों का संदेश एवं उत्साहवर्धन:-*
इस उपलब्धि पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की गई और उन्हें शीघ्र ही प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी तथा अपने संदेश में स्पष्ट किया कि इस प्रकार की ऑनलाइन परीक्षाओं और नियमित तकनीकी मूल्यांकनों से पुलिस बल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। इससे जमीनी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों का न केवल सामान्य ज्ञान बढ़ता है, बल्कि वे पीड़ितों की समस्याओं को सुलझाने में अधिक सक्षम, संवेदनशील और तत्पर बनते हैं, जो कि मिशन शक्ति केन्द्रों की स्थापना का मूल संकल्प है।















