सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।
- भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने बिहार टीम को किया मजबूत, दो पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन( नेशनल )ने संगठन विस्तार की कड़ी में बिहार में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
राष्ट्रीय कोर कमेटी के निर्णय के अनुसार भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त
*अशोक कुमार पासवान, पिता स्वर्गीय रामेश्वर पासवान, ग्राम- कॉल सेटिंग, पोस्ट- मोकामा घाट, थाना- मोकामा, जिला- पटना (बिहार)* को *राष्ट्रीय पार्षद एवं प्रदेश अध्यक्ष, बिहार* के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं *मुन्नी कुमारी, पिता लालबाबू महतो, पता- भगवानपुर रत्ती, पोस्ट- बालुका राम, जिला- वैशाली (बिहार)* को *जिला अध्यक्ष, महिला सेल, वैशाली, बिहार* के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्तियां भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर, राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी एवं केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सह प्रभारी कृष्ण माधव मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से की गई हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा ने बताया कि संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत किया जा रहा है। बिहार के बाद उत्तराखंड में भी नई नियुक्तियां की जाएंगी, जिसकी सूची तैयार हो चुकी है और जल्द ही घोषणा की जाएगी।
बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नवनिर्वाचित होने पर
भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त
अशोक कुमार पासवान ने कहा कि जल्द ही बिहार में पुराने साथियों को साथ लेते हुए नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय कमेटी एवं प्रदेश कमेटी के वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।














