*भाजपा जिला कार्यालय एटा पर आयोजित हुई जिला कार्यशाला; आगामी सेवा पखवाड़ा व अभियानों को लेकर बनी रणनीति*
एटा। भारतीय जनता पार्टी एटा जिला कार्यालय पर आज आयोजित जिला कार्यशाला में पार्टी के आगामी राष्ट्रव्यापी अभियानों एवं सेवा कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और रणनीति बनाई गई। कार्यशाला में जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक संजीव दिवाकर एवं विधायक सत्यपाल सिंह राठौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं पत्रक के आलोक में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (सेवा पखवाड़ा) तथा आगामी दिनों में विभिन्न जन-जागरूकता व सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:
*नमो सेवा गाथा (नुक्कड़ नाटक):* 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास गाथा का मंचन किया जाएगा।
*आंगन का उत्सव* : 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर आंगनवाड़ी व आशा कार्यकत्रियों का सम्मान एवं स्वास्थ्य-पोषण योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा।
*कहानी बदलाव की (रील अभियान* ): 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘हर शक्ति केंद्र 10 रील्स’ अभियान चलाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से मिले लाभ और बदलाव की कहानियों का डिजिटल प्रचार किया जाएगा।
*विकसित भारत संकल्प यात्रा:* 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इन्फ्लुएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के माध्यम से मोदी सरकार में हुए अभूतपूर्व बदलावों और विकास स्थलों की डिजिटल जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
*सेवा ज्योति यात्रा:* 07 अक्टूबर को प्रत्येक गाँव से सेवा व संकल्प की मशाल यात्राएं निकाली जाएंगी।
सेवा सेतु अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के मध्य प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ‘सेवा सेतु कैंप’ लगाकर पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ स्थल पर ही दिलाया जाएगा।
*रंगोली राष्ट्र व राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज:* प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर “भारत मंडल” रंगोली का निर्माण और युवाओं हेतु इनोवेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
*जनसेवक महाकुंभ:* 17 अक्टूबर 2026 को जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक संकल्प एवं वंदे मातरम के गायन का वृहद आयोजन प्रस्तावित है।
जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि एटा जिले का प्रत्येक बूथ व शक्ति केंद्र इन अभियानों को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को दायित्व सौंप दिए गए हैं।
विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी तथा विधायक संजीव दिवाकर ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। इन अभियानों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक, युवा, महिला व किसान को अभियान से जोड़कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक अलीगंज श्री सत्यपाल सिंह राठौर, जैथरा चेयरमैन विवेक गुप्ता, जिला महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक संतोष चौहान, सुशील गुप्ता, पीयूष शाक्य, राजेश सरानी, राहुल गुप्ता, आशीष राजपूत, जितेंद्र दिवाकर, शिशुपाल सिंह यादव, दिनेश लोधी, कुशल खितौलिया, गजेंद्र धनगर, विजय मिश्रा, विनय वर्मा, देवेंद्र भदोरिया, नीरजा शाक्य, डोली सक्सेना, रमेश श्योराई, राधेश्याम धनगर, पिंकेश लोधी, प्रवीन शर्मा, गजेंद्र शर्मा, जितेंद्र राघव, पम्मी ठाकुर, विमल पांडेय, धीरेंद्र सिंह, अर्जुन शाक्य, नवीन राजपूत, कौशिक राजपूत, मंजू वर्मा, चंद्रपाल बाल्मिकी, कौशल चौहान, हरेंद्र राजपूत, हिमांशु दीक्षित, सर्वेंद्र यदुवंश, अनिल यादव, आकाश गुप्ता, गौरव शर्मा, कृपाशंकर लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और
पदाधिकारी उपस्थित रहे।















