WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

झाड़ू से पिटे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ….. BMFNEWS

ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर

झाड़ू से पिटे पूर्व विधायक गुड्डू पंडित …..

बुलंदशहर में बाहुबली विधायक का तमगा हासिल करने वाले पूर्व विधायक गुड्डू पंडित एक बार फिर सुर्खियों में है , इस बार उनकी तीसरी पत्नी ने उन्हें झाड़ू से पीटा तो उन्होंने भी उसे बालों से पकड़कर खींचा और घर के बाहर फेंक दिया l पूरा घटनाक्रम या कहे ड्रामा कैमरे में शूट हुआ और अब वायरल है l अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अर्चना ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे।जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, आरोप है कि गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है पत्नी से मारपीट के आरोप में पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ नगर कोतवाली बुलंदशहर में F I R दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, मारपीट औरगाली-गलौज से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक और उनकी पत्नी अर्चना पंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।।

पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment