WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यदुकुल एकता परिषद के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*यदुकुल एकता परिषद के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत*

 

आगरा। यदुकुल एकता परिषद के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली गई। जिसका संचालन किसान नेता सोमवीर यादव ने किया। तथा यदुकुल एकता परिषद के संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रकान्त यादव तथा वीरेंद्र यादव शोभायात्रा के संयोजक रहे। हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा को लेकर यादव समाज में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिला। पीले पटके पहने बड़ी संख्या में समाजबंधु शोभायात्रा में शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में आये सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान कर शोभयात्रा का शुभारंभ कृष्ण जयकारों के साथ हिंगोट खेरिया, नगलासवला चौराहा,समोगर, सरबतपुर एवं एत्मादपुर मदरा क्षेत्र से हुआ। यात्रा में दर्जन से अधिक भव्य एवं मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। जिनमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी लीलाओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। झांकियों ने मार्ग में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर भावविभोर हो उठे। शोभायात्रा में शामिल सभी अतिथियों एवं गणमान्यजनों का आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं पूरे यात्रा मार्ग में क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की,शोभायात्रा के दौरान ‘जय श्रीकृष्ण’, ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ जैसे जयकारों से वातावरण गूंजता रहा, पीले पटकों में सजे समाजबंधुओं की बड़ी संख्या और आकर्षक झांकियों ने शोभायात्रा को विशेष भव्यता प्रदान की,आयोजकों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रेम, भाईचारे, धर्म और सद्भावना का संदेश देता है। इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष समाज की ओर से जन्माष्टमी पर शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी समाजबंधु उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हैं। मुख्य रूप से डॉ.अरविंद यादव, दयाराम प्रजापति पूर्व मंत्री डॉ दिलीप यादव पूर्व एम.एल.सी राम सकल गुर्जर पूर्व मंत्री, रामसहाय यादव पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, ऊदल सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष सपा, श्रीकृष्ण वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष सपा, चौ वाजिद निसार पूर्व अध्यक्ष सपा,सपा प्रत्याशी ममता टपलू, पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी,

अमीर सिंह फौजदार, राकेश धनगर,बालयोगी बाबा, पिंटू यादव ब्लॉक प्रमुख, किशन यादव, डॉ.शिवराम यादव, महेश सिसोदिया, प्रकाश चंद गुप्ता, वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रहलाद गुर्जर, बॉबी यादव जिलाध्यक्ष यादव महासभा, समीप यादव,राजवीर लवानियां भाकियू, गुड्डू दयाल वर्मा, सुरेन्द चौधरी, विनय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, श्याम प्रकाश यादव, देवेंद्र यादव,नितिन कोहली, राहुल चतुर्वेदी,चौ. वाजिद निसार,डॉ.नीरज यादव,

लखेन्द्र प्रधान, बाबूलाल प्रधान, सुभाष वाल्मीकि प्रधान, चोबसिंह प्रधान, रामेस्वर प्रधान, महाराज सिंह प्रधान, राधेश्याम प्रधान, उदयवीर प्रधान,रनवीर सिंह प्रधान, सुशील फौजी, कुशलपाल फौजी, श्यामवीर यादव, विजय फौजी,पप्पू यादव प्रधान, जयकिशन कटारा, बहादुर सिंह वर्मा,मानवेन्द्र सिंह, दया पहलवान, राधेश्याम प्रधान,संतोष पाल

तथा सर्व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment