WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गोकुलपुरा में बनेगा भव्य और दिव्य श्री गणगौर द्वार* *कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने किया भूमि पूजन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*गोकुलपुरा में बनेगा भव्य और दिव्य श्री गणगौर द्वार*

 

*कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने किया भूमि पूजन*

 

*सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत को बनाए रखना हमारा संकल्प – योगेंद्र उपाध्याय*

 

*22.29 लाख की लागत से संवरेगी ऐतिहासिक धरोहर*

 

आगरा। गोकुलपुरा क्षेत्र की प्राचीन धरोहर, गौरवशाली परंपरा और क्षेत्रीय पहचान के प्रतीक श्री गणगौर दरवाजा बनाने का ऐतिहासिक कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। डॉ. अभय यादव क्लिनिक के सामने स्थित इस ऐतिहासिक स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने कर-कमलों द्वारा इस भव्य कार्य का शिलान्यास किया। आगरा विकास प्राधिकरण की पथकर निधि से 22.29 लाख रुपए की लागत से इस द्वार को बेहद आकर्षक और दिव्य रूप में तैयार किया जाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर पूरे गोकुलपुरा क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया और क्षेत्रीय जनता ने कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।

*सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत को अक्षुण्ण रखना हमारा संकल्प -योगेन्द्र उपाध्याय*

भूमि पूजन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा श्री गणगौर दरवाजा केवल एक ढांचा नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र की प्राचीन धरोहर, अटूट आस्था और गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक है। अपनी सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित व अक्षुण्ण रखना उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस द्वार के दिव्य और भव्य निर्माण से आने वाली पीढ़ियां अपनी गौरवशाली संस्कृति से जुड़ी रहेंगी। 22.29 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह नया स्वरूप गोकुलपुरा की शान में चार चांद लगाएगा। उन्होंने विकास कार्यों की गति को इसी तरह बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

*वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन, क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर*

कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान आचार्यों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोपचार के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधिकारिक शुरुआत की।इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने स्थानीय निवासियों और क्षेत्रवासियों के चेहरों पर साफ तौर पर हर्ष और गर्व का भाव देखा गया। ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ क्षेत्रीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। स्थानीय नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने इस भगीरथ प्रयास के लिए मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, डॉ आलोकिक उपाध्याय,संरक्षक दिनेश पंडित, दाऊ दयाल पंडित, महेश चंद, रमेश चंद्र, ललित शर्मा (उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), मनीष वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश प्रजापति, पार्षद बद्री माहौर, राजीव वर्मा, नरेश वर्मा, रिंकू वर्मा, गोविन्द वर्मा, चिंकी नरवार, कालू यादव, अंकुर ठाकुर, रवि वर्मा, आजाद फकीरा, संजय लहरी, गौरव वर्मा,

आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment