आगरा,पुलिस कमिश्नर कार्यालय रिजर्व पुलिस लाइन आगरा मे श्रीमान दीपक कुमार आई.पी.एस.पुलिस कमिश्नर महोदय पुलिस कमिश्नरेट जनपद आगरा द्वारा सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए।आज दिनांक 03.09.26. को पुलिस कमिश्नर कार्यालय रिजर्व पुलिस लाइन आगरा मे श्रीमान दीपक कुमार आई.पी.एस.पुलिस कमिश्नर महोदय पुलिस कमिश्नरेट जनपद आगरा द्वारा सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा को उनके द्वारा खेल जगत मे भी 65 + आयु वर्ग मे मास्टर्स एथलेटिक चैम्पियनशिप 2025, वाराणसी उत्तर प्रदेश मे आयोजित हुई थी, मे जनपद आगरा की ओर से 800मी0 दौड मे द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल व 1500मी0 दौड मे व जैविलन थ्रो मे तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया तथा C F O के पद से सेवानिवृत्त होने के उपरांत समाज के प्रति अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन जारी रखते हुए जनपद मे स्थापित स्कूल/कालेज/इंस्टीट्यूट, गैस गोदाम, पैट्रोल पम्प, हास्पीटल, होटल, कोल्ड स्टोरेज, विघुत सव स्टेशन, वैंक, एन.सी.सी. व एन.एस. एस. कैडेट्स, औद्योगिक क्षेत्र आदि अन्य संस्थानों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षण प्रदान कराया गया व जागरूक ता अभियान के माध्यम से जागरूक किया गया। तथा सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा को श्रीमान पुलिस कमिश्नर महोदय द्वारा सेवानिवृत्त के उपरांत समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति लगन, सार्थकता,कर्तव्य परायणता व जनपद आगरा का खेल जगत मे भी नाम रोशन किए जाने हेतु अथक योगदान की प्रशंसा करते हुए प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। तथा हार्दिक शुभ कामनायें एवं वधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।














