एटा बिग ब्रेकिंग
एटा मे OYO पर प्रशासन का शिकंजा!
जनपद में धड़ल्ले से चल रहे OYO पर अब प्रशासन की नजर—पहली कार्रवाई से मचा हड़कंप!
अलीगंज रोड मंडी समिति हो, आगरा रोड या फिर कासगंज रोड—जनपद में कई OYO होटल खुलेआम संचालित होने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
नायब तहसीलदार आकाश, CO सिटी कीर्तिका सिंह और देहात कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई—हाईवे स्थित OYO होटल पर छापा।
कार्रवाई के दौरान दो बालिग और एक नाबालिग युवती पुलिस हिरासत में—पूछताछ जारी।
पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही OYO संचालक नीरज मौके से फरार होने की सूचना—संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में।
पुलिस ने होटल से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लेकर होटल को किया सीज
स्थानीय लोगों के गंभीर आरोप—लिप्टन चौकी क्षेत्र में OYO की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित होने का दावा।

पूर्व में भी कार्रवाई के दौरान दूसरे जिलों की युवतियां पकड़े जाने और FIR दर्ज होने की बात सामने आ चुकी है।
अब सवाल बड़ा—क्या एक कार्रवाई के बाद जनपद के सभी OYO होटलों की जांच होगी?
कहीं अलीगंज रोड, कहीं आगरा रोड तो कहीं कासगंज रोड—क्या अब हर OYO की होगी पड़ताल?
एक OYO पर कार्रवाई ने संकेत जरूर दे दिया है कि प्रशासन ने जनपद में संचालित OYO होटलों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया है।
अब देखना होगा—यह कार्रवाई सिर्फ एक OYO तक सीमित रहती है या प्रशासन की कार्रवाई का शिकंजा पूरे जनपद के OYO नेटवर्क तक पहुंचता है।
मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित OYO होटल का है ।














