*सिंधी समाज ने श्रद्धा से मनाया थदड़ी (बासौड़ा) पर्व, माता शीतला की पूजा कर मांगा बच्चों की दीर्घायु का आशीर्वाद*
*श्री झूलेलाल मंदिर ताजगंज में महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, घरों में बने व्यंजनों का लगाया भोग*
आगरा। सिंधी समाज के पवित्र थदड़ी (बासौड़ा) पर्व को सप्तमी के अवसर पर गुरुवार को श्री झूलेलाल मंदिर, ताजगंज में श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया, इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने माता शीतला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की खुशहाली एवं दीर्घायु की कामना की,समाज की बुजुर्ग कमला देवी पकानी ने सामूहिक रूप से सभी महिलाओं को पूजा-अर्चना की विधि कराई और उन्हें आशीर्वाद दिया, महिलाओं ने माता शीतला एवं थदड़ी माता को समर्पित भजनों का गायन किया। 1,ठार माता ठार पहिंजे बछड़न खे ठार,,
एक दिन पूर्व घरों में तैयार किए गए मीठी मानी सहित विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों एवं पकवानों का माता को भोग अर्पित किया गया।
अध्यक्ष लक्ष्मी ज्ञानचंदानी ने बताया कि सिंधी समाज में थदड़ी पर्व का विशेष धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व है। इस दिन माता शीतला की पूजा कर परिवार के बच्चों की खुशहाली, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की जाती है। मान्यता है कि माता शीतला की आराधना से परिवार को रोगों एवं विपत्तियों से रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस अवसर पर चांदनी भोजवानी ने सिंधी समाज के सभी लोगों को थदड़ी पर्व बड़ी सप्तमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कमलादेवी पकानी द्वारा अरदास के साथ सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री झूलेलाल साईं का आशीर्वाद प्राप्त किया। कृष्ण जन्माष्टमी पर होगी भजन संध्या तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शाम सात बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें किशोर हिरानी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार अपनी संगीतमय प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमला देवी लक्ष्मी ज्ञानचंदानी,चांदनी भोजवानी, केसर असवानी, पूजा मोटवानी,पूजा लालवानी, दिशा लालवानी, काव्या तुलसानी , पूजा ज्ञानचंदानी,वाणी बसरानी,भावना बसरानी, कविता ज्ञानचंदानी, भूमि ज्ञानचंदानी, नंदनी तुलसानी , हरदेवी,द्रौपदी ज्ञानचंदानी, शांता, बैनसी, सहित आसपास की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।














