WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ताजमहल पर बंदरों का आतंक महिला पर्यटकों पर फिर हमला, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*ताजमहल पर बंदरों का आतंक महिला पर्यटकों पर फिर हमला*

 

आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटक इन दिनों बंदरों के आतंक से परेशान हैं। ताजमहल परिसर में एक बार फिर दो महिला पर्यटकों पर बंदरों के हमले की घटना सामने आई है। बंदरों के अचानक हमले से पर्यटकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ताजमहल देखने पहुंचीं महिला पर्यटक बंदरों के हमले का शिकार हो गईं। इस दौरान पर्यटकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ताजमहल परिसर और आसपास बंदरों की लगातार बढ़ती गतिविधियों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह में बंदरों के हमले की चार से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। पर्यटकों का आरोप है कि ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर बंदरों के आतंक को रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ASI और नगर निगम की ओर से लगातार सामने आ रही घटनाओं के बावजूद समस्या पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। बंदरों के हमलों से पर्यटकों में भय का माहौल है और अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ताजमहल आने वाले पर्यटकों को बंदरों के आतंक से कब राहत मिलेगी?

Leave a Comment