एटा बिग ब्रेकिंग
जलेसर में लाखों की ज्वेलरी चोरी, कार्रवाई में देरी पर थाना प्रभारी की कार्यशैली सवालों के घेरे में
पीड़िता पहुंची SSP कार्यालय अधिकारियो के आदेश के बाद दर्ज हुआ मुकदमा!
रक्षाबंधन से पहले भाई को राखी बांधने आईं आगरा निवासी दो बहनों के बैग से लाखो रुपये की ज्वेलरी पार—ई-रिक्शा चालक पर शक।
जलेसर बस स्टैंड से पिख्तर गांव जाते समय ई-रिक्शा में रखे बैग से जेवरात गायब होने का आरोप।
पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा खराब होने का बहाना बनाकर चालक ने दोनों बहनों को दूसरे ई-रिक्शा में बैठाया।
थाने में शिकायत के बाद भी तत्काल कार्रवाई न होने का आरोप—आखिर पीड़िता को SSP के दरबार तक क्यों पहुंचना पड़ा?
पीड़िता ने थाना प्रभारी पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।
बड़ा सवाल—अगर थाना स्तर पर समय रहते कार्रवाई होती तो क्या पीड़िता को SSP कार्यालय की चौखट तक जाना पड़ता?
आखिरकार अधिकारियो के निर्देश पर मुकदमा दर्ज, अब CCTV, सर्विलांस और स्वाट टीम जांच में जुटी।
अब सवाल सिर्फ मुकदमे का नहीं, लाखो की ज्वेलरी की बरामदगी और कार्रवाई में देरी की जवाबदेही का भी है।
घटना जलेसर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास की है।













