*जलेसर पुलिस द्वारा बकरा चोरी कर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
एटा–जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन सिंह जी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय़ व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअस0- 372/2026 धारा-303(2), 317(2) बीएनएस में वांछित चल रहे एक अभियुक्त राहत पुत्र भूरा निवासी देहली गेट थाना देहली गेट जिला अलीगढ उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्र0नि0 अखिलेश कुमार, उ0नि0 नदीम अहमद का0 कृष्णगोपाल एवं का0 मनीष कुमार मौजूद रहे।













