WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शौच को गये युवक पर लकड़बग्घे का हमला, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

शौच को गये युवक पर लकड़बग्घे का हमला, एक अंगुली चबाई, दूसरे हाथ से कान पकड़ कर छुड़ाया, चचेरे भाई ने भगाकर बचाई जान।

बाह। खेडा राठौर के सन्नपुरा गांव में सोमवार की शाम 7.30 बजे शौच को गये सुनील कुमार पर लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। लकड़बग्घे ने उसकी एक अंगुली चबा ली। सुनील ने हिम्मत नहीं हारी, कान पकड़ कर दूसरे हाथ से लकड़बग्घे के चंगुल से अंगुली छुड़ाई। मेड़ पर बैठे ताऊ के बेटे प्रीतम सिंह की मदद से उसकी जान बच सकी। चंबल के बीहड़ के किनारे पर बसे सन्नपुरा गांव के महेश कुशवाह का बेटा सुनील कुमार अपने ताऊ के बेटे प्रीतम सिंह के साथ बेंत लेकर सोमवार शाम 7.30 बजे शौच को गये थे। सुनील कुमार ने बताया कि प्रीतम सिंह खेत की मेड़ पर बैठ गये थे। वह खेत में शौच को बैठने को ही थे कि बाजरा के खेत से भागता हुआ लकड़बग्घा (चरखा) आया और उसके बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली को जबड़े में जकड़ लिया। उसने भाई को आवाज लगाने के साथ ही लकड़बग्घे का दूसरे हाथ से कान पकड़ा और अपनी अंगुली उसके चंगुल से छुड़ाई। इस दौरान लकड़बग्घे ने उसकी अंगुली का मांस नौंच लिया। भाई मौके पर आया और उसकी मदद से लकड़बग्घे को भगाया। लकड़बग्घा चंबल के बीहड़ की ओर भाग गया। परिजनों ने घायल सुनील कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाह पर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि लकड़बग्घे की हमले की सूचना मिली है। बरसात के मौसम में बीहड़ से जंगली जानवर निकल कर बाहर आते हैं। नदी किनारे के ग्रामीणों को पहले से जागरुक किया जा रहा है। सन्नपुरा गांव के लोगों को भी जागरुक एवं सचेत किया जाएगा।

Leave a Comment