*कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 11 लोगों की मौत से मचा हड़कंप*
कौशांबी। मनौरी क्षेत्र में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया।धमाका इतना जोरदार था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
मृतकों में शामिल हैं—
प्रियांजलि (5), प्रवीण सिंह (13), जाह्नवी (12), आदित्य (12), रवि (8), ज्ञान सिंह (40), आदित्य (8), अंजू (32), विक्रम सरोज (35), अंश (6) और नन्हा (4)।













