WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कैलाश लोधी के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन  इस देश की शान इस देश का किसान है:=प्रोफेसर सनिल कुमार , रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

कैलाश लोधी के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन

इस देश की शान इस देश का किसान है:=प्रोफेसर सनिल कुमार

एटा,

ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी के जन्मदिवस/ऑल इंडिया किसान यूनियन का स्थापना दिवस कलेक्ट्रेट धरना प्रदर्शन स्थल एटा पर किसानों के समूह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। और फूलमालाओं, अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। और उपस्थित किसानों और आम जनों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सनिल कुमार ने कैलाश लोधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस देश की शान इस देश का किसान है। और कैलाश लोधी किसानों का मसीहा बन गया है। इसलिए उसको पूरा सम्मान मिलना चाहिए। हमारा किसान नेता कैलाश लोधी इस प्रदेश और देश की सम्पदा है। यह हम सबका राजा बेटा है। यह किसानों का सच्चा हितेषी है। फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत ने भी धरना प्रदर्शन स्थल पहुंच कर कैलाश लोधी को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया किसान यूनियन किसानों के हितों के लिए काम कर रही है। और कैलाश लोधी ने अपना आधा जीवन किसानों के हितों, जनहित के लिए न्योछावर कर दिया है। हमें उनपर और उनकी सेवा पर गर्भ है। ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकेश लोधी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर कैलाश लोधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह फौजी की टीम ने कार्यक्रम और भंडारे की शुरुआत से ही व्यवस्था संभाली, और अन्य किसान नेताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में अपनी अपनी जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, विनोद कुमार, मनोहर सिंह फौजी, यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह वर्मा, राष्ट्रीय लोधी महासभा के प्रदेश स्वास्थ्य प्रभारी, किसान नेता डॉ गोकुल सिंह वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंगूरी देवी,रोहनलाल तहसील अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र वर्मा, सविता लोधी, के साथ ही सैकड़ों लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Comment