WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यूजीसी कानून की वापसी और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर 5 सितंबर से आगरा में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*यूजीसी कानून की वापसी और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर 5 सितंबर से आगरा में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह*

 

आगरा। यूजीसी कानून की वापसी एवं आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण समाज की कोर कमेटी की बैठक न्यू आगरा में आयोजित हुई। बैठक में 5 सितंबर को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन सत्याग्रह की तैयारियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सत्याग्रह संयोजक अरुण उपाध्याय ने बताया कि सवर्ण समाज अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए 5 सितंबर 2026 को शहीद स्मारक, संजय प्लेस, आगरा पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि यह सत्याग्रह किसी जाति, धर्म या राजनीतिक दल के विरोध में नहीं है, बल्कि सवर्ण समाज की मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है।

मुन्ना मिश्रा ने बताया कि कोर कमेटी के मेंबर द्वारा पुलिस कमिश्नर आदरणीय दीपक कुमार जी से प्रतिनिधिमंडल ने 5 तारीख को यूजीसी रोलबैक वह आरक्षण वापसी को लेकर शहीद स्मारक पर सत्याग्रह करने के लिए सूचना दी गई आदरणीय कमिश्नर साहब ने आज स्वास्थ्य किया है कि आपका ज्ञापन ले लिया जाएगा श्री मुन्नामिश्रा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण व्यवस्था जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर निर्धारित की जानी चाहिए, ताकि इसका लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद और गरीब लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो, उसे समान अवसर मिलना चाहिए। बैठक में सत्याग्रह की तैयारियों, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक में अरुण उपाध्याय, मुन्ना मिश्रा, रोहित कटारा, प्रधान महेश शर्मा, खेमचंद शर्मा, आचार्य राहुल रावत, पंडित श्यामसुंदर शर्मा कशिश उपाध्याय, रिंकू पाराशर, राहुल बिष्ट, राजा कुशवाह, हिमांशु, विनोद गगाचार्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment