WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

कटिया डालकर और मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं -संयुक्त टीमों की सघन चेकिंग जारी, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*कटिया डालकर और मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं -संयुक्त टीमों की सघन चेकिंग जारी*

 

 

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में विद्युत चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए विशेष सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। जिला प्रशासन और विद्युत निगम की संयुक्त प्रवर्तन टीमों द्वारा उच्च विद्युत हानि वाले क्षेत्रों और चिन्हित फीडरों पर औचक निरीक्षण कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध कटिया डालकर, मीटर से छेड़छाड़ अथवा मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम-2003 की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही कनेक्शन काटने और नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। बड़े बकायेदारों और विभिन्न तरीकों से विद्युत चोरी करने वालों को भी अभियान के दायरे में लिया गया है।रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उपकेंद्र बरौली अहीर के फीडर बरौली टाउन-1 क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला के साथ बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान कुल 6 लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। इनमें केदार लाल, संदरी, रघुवीर, अमर सिंह, रामजीत और विजय कुमार शामिल हैं। सभी के विरुद्ध विद्युत चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पिछले 15 दिनों से चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर पूर्व में 34 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। रविवार की कार्रवाई में 6 और लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अभियान के दौरान कार्रवाई की संख्या 40 तक पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से बिजली चोरी रोकने में आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है। बिजली चोरी की सटीक सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखने के साथ उन्हें नियमानुसार प्रोत्साहन राशि अथवा इनाम देने का भी प्रावधान किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध कटिया, मीटर में छेड़छाड़ अथवा बाईपास कर बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें।

Leave a Comment