WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चोरी की घटना में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को चोरी किए हुए सामान सहित किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट राम नरेश

 

 

*एटा – थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, थाना सकरौली पुलिस द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को चोरी किए हुए सामान सहित किया गया गिरफ्तार।*

 

*घटना का विवरण :-*

वादी राहुल पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम भोजपुर थाना सकरौली जनपद एटा द्वारा थाना सकरौली पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 26.08.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी की ग्राम चिरावली स्थित देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान से 3,500 रुपए, कैमरे व डीबीआर तथा दो पेटी बीयर व एक शराब की बोतल चोरी कर ली गयी है। इस सूचना पर *थाना सकरौली पर मु0अ0सं0:- 124/26 धारा 305(ए), 331(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।

 

*गिफ्तारी का विवरण :-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश मे आए अभियुक्तों 1. अनुज कुमार पुत्र शिवकुमार 2. देवेश कुमार पुत्र खरेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम चिरावली थाना सकरौली जनपद एटा को चोरी किए हुए सामान 17 बीयर केन, 2020 रुपए तथा एक लोहे का पाइप, एक लोहे का गाटर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:-*

1. अनुज कुमार पुत्र शिवकुमार

2. देवेश कुमार पुत्र खरेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम चिरावली थाना सकरौली जनपद एटा

 

*बरामदगी:-*

1. 17 बीयर केन

2. 2020 रुपए

3. एक लोहे का पाइप

4. एक लोहे का गाटर

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री नित्यानन्द पाण्डेय

2. उ0नि0 श्री शीशपाल सिह

3. है0का0 राघवेन्द्र सिह

4. का0 नकुल कुमार

5. का0 अभिषेक कुमार

6. का0 धीरेन्द्र कुमार।

Leave a Comment