*आगरा पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शनः लापरवाही में 2 थानेदार लाइन हाजिर, 6 सिपाही निलंबित; कई थानेदार भी बदले*
आगरा। आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने शनिवार रात आठ पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह और जगनेर के निरीक्षक सुभाष चंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। दोनों पर कार्य में लापरवाही के आरोप हैं। सदर में नंद प्लाजा में केबिन में युवक-युवतियां पकड़े गए थे। भ्रष्टाचार की शिकायत पर 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। कई दरोगा के तबादले भी किए गए हैं।
सदर स्थित नंद प्लाजा में कैफे के अंदर मिनी मल्टी प्लेक्स में केबिन बनाकर युवक-युवतियों को घंटों के हिसाब से दिए जाते थे। एलआईयू की सूचना पर छापा मारा गया। 16 से अधिक युवक और युवतियों को पकड़ा गया था। मामले में दर्ज प्राथमिकी में पांच लोग नामजद किए। इसमें अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा भी लगीं। मामले में चौकी प्रभारी की रिपोर्ट को दरकिनार किया गया। कैफे को बंद नहीं कराया गया। इस मामले में एलआईयू से रिपोर्ट ली गई। सदर इंस्पेक्टर और एसीपी राम प्रवेश गुप्ता की भूमिका पर सवाल उठाए गए। इस पर इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह पर कार्रवाई की गई। जगनेर इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के खिलाफ भी कई शिकायतें थीं। अवैध परिवहन नहीं रुक रहा था। मामला पुलिस आयुक्त के पास पहुंचा था। उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया। इसके साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने पर पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया। जगनेर इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के खिलाफ भी कई शिकायतें थीं। अवैध परिवहन नहीं रुक रहा था। मामला पुलिस आयुक्त के पास पहुंचा था। उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया। इसके साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करने पर पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया। इंस्पेक्टर अपराध जगनेर विजेंद्र सिंह, जगनेर के ही सिपाही अंकित कुमार, थाना डौकी के सिपाही राजीव पाराशर, थाना बमरौली कटारा के हेड कांस्टेबल राशिद अली, थाना किरावली के सिपाही संचित और एसीपी खेरागढ़ कार्यालय के सिपाही धर्मेंद्र सिंह को निलंबित किया गया पिढ़ौरा
निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले
निरीक्षक देवकरण
कहां सेः अपराध शाखा
कहां कोः प्रभारी निरीक्षक, थाना इरादतनगर
निरीक्षक रामकुमार तोमर
कहां सेः प्रभारी निरीक्षक, थाना इरादतनगर
कहां कोः प्रभारी निरीक्षक, थाना जगनेर
निरीक्षक समरेश सिंह
कहां सेः अपराध शाखा
कहां कोः प्रभारी निरीक्षक, थाना बसई अरेला
निरीक्षक प्रमोद कुमार
कहां सेः निरीक्षक अपराध, थाना सिकंदरा
कहां कोः प्रभारी निरीक्षक, थाना जैतपुर
निरीक्षक सर्वेश कुमार
कहां सेः प्रभारी निरीक्षक, थाना पिढ़ौरा
कहां को: गैर जनपद स्थानांतरित होने के कारण पुलिस लाइन
उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह
कहां सेः थानाध्यक्ष जैतपुर
कहां कोः थानाध्यक्ष पिढ़ौरा
निरीक्षक प्रमोद कुमार कहां सेः निरीक्षक अपराध, थाना सिकंदरा
कहां कोः प्रभारी निरीक्षक, थाना जैतपुर
निरीक्षक सर्वेश कुमार कहां सेः प्रभारी निरीक्षक, थाना पिढ़ौरा
कहां को: गैर जनपद स्थानांतरित होने के कारण पुलिस लाइन
उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह कहां सेः थानाध्यक्ष जैतपुर
कहां कोः थानाध्यक्ष पिढ़ौरा
उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह कहां सेः थानाध्यक्ष बसई अरेला
कहां को: गैर जनपद स्थानांतरित होने के कारण पुलिस लाइन













