WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

झांसी में छात्रा से गैंगरेप-हत्या के आरोपी ढेर: यूपी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर ‘भारतीय मीडिया फाउंडेशन’ ने ठोकी ताल, कहा- अपराधियों की अब खैर नहीं!

*उत्तर प्रदेश पुलिस का ‘एनकाउंटर’ एक्शन – अपराध मुक्त यूपी की ओर बढ़ते कदम झांसी में छात्रा से गैंगरेप-हत्या के आरोपी ढेर: यूपी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई पर ‘भारतीय मीडिया फाउंडेशन’ ने ठोकी ताल, कहा- अपराधियों की अब खैर नहीं!*

 

 

 

झांसी: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार और पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में नजर आ रहे हैं। ताजा मामला झांसी जिले का है, जहाँ एक १२वीं कक्षा की छात्रा के साथ हुई वीभत्स गैंगरेप और हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। अपराधियों ने छात्रा की जान लेने के बाद साक्ष्य मिटाने की नियत से उसके शव को कुएं में फेंक दिया था।

इस जघन्य घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए झांसी पुलिस ने ऐसी मुस्तैदी दिखाई कि चंद घंटों के भीतर ही दोनों दरिंदों, शैलेन्द्र अहिरवार और ठाकुरदास रायकवार, को पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) के दौरान धर दबोचा। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने पुलिस की पीठ थपथपाई*

इस पूरे घटनाक्रम पर ‘भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल)’ की कोर कमेटी ने गहरा संतोष व्यक्त किया है। संगठन ने उत्तर प्रदेश पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के प्रति ऐसी ही सख्ती की जरूरत है।

यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा, “मिर्जापुर के बाद अब झांसी पुलिस ने जिस साहस और तत्परता का परिचय दिया है, वह काबिले तारीफ है। यदि उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली इसी प्रकार बनी रही, तो वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश पूरी तरह से अपराध मुक्त राज्य बन जाएगा।”

कोर कमेटी ने आगे कहा कि पुलिस की इस तरह की त्वरित कार्रवाई से आम जनता का पुलिस पर विश्वास बहाल हुआ है। अपराधी अब यह जान चुके हैं कि कानून के हाथ बहुत लंबे हैं और अपराध करने के बाद वे कानून की पकड़ से दूर नहीं रह पाएंगे। ‘भारतीय मीडिया फाउंडेशन’ ऐसी पुलिसिंग का पुरजोर समर्थन करती है जो बिना किसी भेदभाव के सीधे अपराधियों पर प्रहार करती है।

Leave a Comment