WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्याना रोड पर न्यू बाईपास पुल के नीचे पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंतBMF न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज़

हापुड़: कुचेसर चौपला – स्याना रोड पर न्यू बाईपास पुल के नीचे पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत*

हापुड़ जिले के कुचेसर चौपला से स्याना जाने वाली रोड पर न्यू बाईपास पुल के नीचे आज पुलिस और आम जनता के बीच भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई।बताया जा रहा है कि हरोड़ा गांव का रहने वाला एक युवक जो लाइनमैन का काम करता था, उसकी गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने तरीके से ले जा रहे थे। इसी दौरान कुचेसर न्यू बाईपास पुल के नीचे पुलिस द्वारा रोके जाने को लेकर कहासुनी हो गई जो बाद में भिड़ंत में बदल गई।सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात सामान्य कराया है।।

पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार

Leave a Comment