WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजेगा ब्रज, धूमधाम से मनाया जाएगा विहिप का स्थापना दिवस, रिपोर्ट अरविंद चौहान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजेगा ब्रज, धूमधाम से मनाया जाएगा विहिप का स्थापना दिवस

 

1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हुई थी विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना : अरविन्द सिंह चौहान

 

एटा,30 अगस्त। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस बार विश्व हिन्दू परिषद के लिए विशेष उत्साह और गौरव का अवसर होगा। वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना हुई थी। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त द्वारा पूरे ब्रज क्षेत्र में स्थापना दिवस के कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किए जाएंगे।

 

विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और हमारी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस को लेकर ब्रज प्रान्त के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और विभिन्न जनपदों में कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।

 

श्री चौहान ने कहा कि ब्रज की धरती भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि है और इसी पावन भूमि से सनातन संस्कृति की आवाज को और अधिक मजबूती के साथ समाज तक पहुंचाया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

 

अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद का उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित कर समाज को सनातन संस्कृति और अपनी गौरवशाली विरासत के प्रति जागरूक करें।

श्री चौहान ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और विहिप स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे ब्रज प्रान्त में उत्साह का वातावरण दिखाई देगा। जनपद स्तर से लेकर स्थानीय इकाइयों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस को यादगार बनाया जाएगा।

श्री चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से स्थापना दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया है

Leave a Comment