WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सावन भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन का पूर्णिमा पर हुआ समापन

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति
  • – हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा भिखारी बाबा आश्रम
  • – प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • – रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर परिसर में चल रहा था कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर शिव मंदिर में सावन माह भर चलने वाले रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का पूर्णिमा पर समापन हो गया। पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। आरती पूजन के दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा भिखारी बाबा आश्रम गुंजायमान हो गया। शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों ने खूब जयकारे लगाया। आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक, हवन एवं आरती पूजन कराया गया।
कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह भर आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक पूजन व आरती कराया जा रहा था, जिसका पूर्णिमा पर समापन हो गया। पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 251 जड़ीबूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई, ताकि वातावरण स्वच्छ बना रहे। आचार्य जी का दक्षिणा 9001 रुपये सोनभद्र के वरिष्ठ समाजसेवी संजय अग्रवाल की ओर से भेंट दिया गया। इस दौरान शिव शक्ति महिला मंडल व भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के लोगों द्वारा हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में चिंता मौर्य, आदित्य केशरी, उषा, रिशिता, चिरौंजी, रामकृपा, मनीता, करुणा सिंह, उर्मिला देवी, सत्या, संगीता, परमानंद, कालो देवी, विमला देवी, हीरा सिंह, साधु सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment