एसडीएम और नवागत तहसीलदार के समक्ष अधिवक्ताओं ने रखी समस्याएं, निस्तारण का आश्वासन।
बार ने किया नवागत तहसीलदार और एसडीएम का स्वागत।
जलेसर। शनिवार को तहसील बार एसोसिएशन द्वारा नवागत तहसीलदार हेरेंस कर्दम स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम पीयूष रावत मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, न्यायालयों में पेशकारों की जगह प्राइवेट कर्मियों से कार्य कराए जाने तथा नए लेखपालों द्वारा किसानों से की जा रही अवैध वसूली एवं कारगुजारियों से अवगत कराया गया। जिस पर नवागत तहसीलदार एवं एसडीएम द्वारा जल्द सभी समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन अधिवक्ताओं को दिया गया।
इससे पहले तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह द्वारा शासनादेश के विरुद्ध तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालयों में पेशकार तैनात होने के बाबजूद प्राइवेट कर्मियों से पेशकार का कार्य कराए जाने तथा प्राइवेट कर्मियों को गोपनीय एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों को सौंपे जाने तथा न्यायालयों में प्रचलित वादों की पत्रावलियों आदि न्यायिक अभिलेखों के साथ छेड़खानी,ओवर राइटिंग,ओवर लैपिंग तथा गायब कर दिये जाने पक्षों से अवैध वसूली के न्यायिक निर्णयों को प्रभावित किए जाने आदि की समस्याओ को रखा गया। महासचिव द्विजेंद्र सिंह यादव द्वारा तहसील तैनात नए लेखपालों द्वारा खसरा एवं हिस्सा प्रमाण पत्र बनाने एवं हस्तांतरण, नाम व अंश संशोधन,आय,निवास तथा ईडब्ल्यूएस रिपोर्ट लगवाने के नाम पर जमकर अवैध वसूली किये जाने तथा गलत पैमाइश कर किसानों को आपस में लड़बाए जाने की शिकायत की गई।
इसके अलावा सुनील
यादव,जेपी सिंह,लायक सिंह
,रमेश पाल सिंह,दयाराम यादव ने भी तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं से अधिकारी द्वय को अवगत कराया गया।
इस दौरान – रामेश्वर सिंह यादव, द्विजेंद्र सिंह यादव,
सिंह,विष्णुगोपाल दीक्षित, प्रमोद राठी, रामप्रकाश सिंह, रामदेव सिंह,प्रमोद पचौरी, विनोद उपाध्याय, केपी सिंह यादव, विजय कुमार सिंह, सुभाष राजपूत, कमलेश सारस्वत,दयाराम यादव,
सुरेन्द्र देव पाठक, सुनील दीक्षित, गौरव जादौन,सुमित दीक्षित,राजीव सिंघल आदि सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।












