WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ध्यान चन्द के जन्म दिन पर अंडर १४ होकी मैच खेले गए , रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

ध्यान चन्द के जन्म दिन पर अंडर १४ होकी मैच खेले गए

 

आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन,आगरा के संयुक्त तत्वावधान में हाकी के महान खिलाड़ी स्व0 मेजर ध्यानचंद जी की जयन्ती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आज दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2026 तक आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज दिनॉंक 29 अगस्त, 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस का विधिवत् उद्घाटन मुख्य अतिथि डा0 जी.एस.धर्मेश, विधायक , छावनी आगरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का बुके प्रदान कर श्री संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर परउपस्थित अर्न्तराष्ट्रीय एथलीट श्री रतन सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी श्री संजय गौतम ने हाकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुएं उनके खेल में योगदान से खिलाड़ियां को अवगत कराया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को हाकी के जादूगर से प्रेरणा लेकर खेलो के प्रति समर्पण भावना के साथ खेलते हुएं प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री राजीव सोई, श्रीमती मीनाक्षी, श्री धीरज मदान, श्री चन्द्रप्रकाश (जिला मंत्री, क्रीड़ा भारती), श्री शाहिद अंसारी, श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री शाहिद अली, श्री दिनेष कुमार, श्री अनुराग सिंह, श्री ललित पाराशर, श्री फरमान, श्री राजेष यादव सहित समस्त प्रशिक्षक उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन श्री गौरव कुमार द्वारा किया गया।

आज 14 वर्षीय बालकों की स्कूली हाकी प्रतियोगिता के अन्तर्गत खेले गये मैचों के परिणाम निम्नवत् रहें-

पहला मैच हॉलमेन स्कूल तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल के मध्य खेला गया,जिसमें पुलिस मॉडर्न की टीम 2-0 से विजयी रहीं। दूसरा मैच स्टेडियम इलेविन बनाम सन फ्लावर स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम इलेविन की टीम ने 1-0 से विजयी होने का गौरव हासिल किया। तीसरा मैच जी.एल.पब्लिक स्कूल तथा छावनी परिषद के मध्य खेला गया, जिसमें छावनी परिषद ने 2-0 से विजयश्री हासिल की। चौथा मैच कैण्ट इण्टरकालेज तथा एन.सी.वैदिक इण्टर कालेज के मध्य खेला गया,जिसमें कैण्ट इण्टर कालेज की टीम 1-0 से विजयी रहीं।प्रतियोगिता को आयोजित कराने में निर्णायक की भूमिका श्री प्रषांत शुक्ला, कु0 पूजा, कु0 आरती, कु0 आषा, श्री विनय कुमार, श्री फिरोज खान, श्री शाहिद अंसारी, कु0 मधु ने निभाई।

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 से 31 अगस्त, 2026 तक मनाये जाने के फलस्वरूप दिनॉंक 30 अगस्त, 2026 को जिला स्तरीय जिमनास्टिक एवं टेबल-टेनिस प्रतियोगिता शुभारम्भ की जायेगी, तथा समस्त खेलों का पुरस्कार वितरण दिनॉंक 31 अगस्त, 2026 को सायं 4.00 बजे किया जायेगा।

Leave a Comment