WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रक्षाबंधन के असली मायने—सम्मान, अपनापन और भाई-बहन के रिश्ते—BMF News

रक्षाबंधन के मौके पर झारखंड के रामगढ़ से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू रहा है। वीडियो में कूड़ा बीनने वाला एक शख्स स्कूल से लौट रही बच्ची से राखी बंधवाने की इच्छा जताता नजर आता है। शुरुआत में बच्ची उसे देखकर डर जाती है और पीछे हटने लगती है, लेकिन बाद में वह उसके हाथ पर राखी बांध देती है।

 

सबसे भावुक पल इसके बाद देखने को मिलता है। राखी बंधवाने के बाद वह शख्स बच्ची के सामने नतमस्तक हो जाता है। वीडियो में उसके पास किसी महंगे तोहफे की जगह सिर्फ सम्मान और भावनाओं का रिश्ता नजर आता है। यही सादगी लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

 

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने उस व्यक्ति को ‘पागल’ कहे जाने पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि समाज जिसे नजरअंदाज कर देता है, उसके भीतर भी सम्मान और संवेदनाएं उतनी ही गहरी हो सकती हैं। इस छोटी-सी घटना ने रक्षाबंधन के असली मायने—सम्मान, अपनापन और भाई-बहन के रिश्ते—को बेहद खूबसूरती से सामने रखा है।

Leave a Comment