रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन /सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
थाना चोपन पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 324/2026, धारा 137(2), 64(2)(m), 65(1), 35(3), 127(2) BNS* एवं *3/4(2), 5(L)/6 पाक्सो एक्ट* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त *प्रतीक पाण्डेय उर्फ मुकेश पाण्डेय पुत्र मुन्ना पाण्डेय उर्फ विरेन्दर कुमार पाण्डेय*, निवासी ग्राम वर्दिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब *26 वर्ष* को आज दिनांक *27.08.2026 को समय 10:10 बजे* चोपन बैरियर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का विवरण-
प्रतीक पाण्डेय उर्फ मुकेश पाण्डेय पुत्र – मुन्ना पाण्डेय उर्फ विरेन्दर कुमार पाण्डेय निवासी – ग्राम वर्दिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र – करीब 26 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र
2. हे0का0 राजेन्द्र कुमार, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र













