WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जब पढ़ेगी बेटी, तभी उन्नत व शिक्षित होगा समाज,* *सार्थक सिद्ध होगा, अप्सा का आगाज, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*जब पढ़ेगी बेटी, तभी उन्नत व शिक्षित होगा समाज,*

*सार्थक सिद्ध होगा, अप्सा का आगाज।।*

 

आगरा। सेंट एंड्र्यूज बरौली अहीर आगरा के वातानुकूलित सभागार में अप्सा गर्ल्स चाइल्ड हायर एजुकेशन छात्रवृत्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन 27 अगस्त को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रुचि चतुर्वेदी (राष्ट्रीय कवयित्री) तथा अप्सा के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगण व सभी गणमान्य अतिथिगणों का पौधे एवं बैज भेंटकर अभिनंदन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्राओं ने हनुमान चालीसा पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके अतिरिक्त मधुर गीत एवं प्रेरणादायी कविता की प्रस्तुति व आकर्षक मंच संचालन ने सभी का मन मोह लिया। वर्तमान समय में महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सत्कार्य की पूर्ति के लिए एसोसिएशन आफ प्रोगेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) द्वारा प्रतिवर्ष मेधावी एवं निर्धन छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के चैक प्रदान किए जाते हैं। इस बार 49 चयनित छात्राओं को छात्रवृत्ति के चैक मुख्य अतिथि, अप्सा पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं की शिक्षा सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने ओजस्वी काव्य पाठ से सभागार में उपस्थित छात्राओं में नवीन ऊर्जा का संचार किया एवं सभी लोगों ने अपने स्थान से खड़े होकर करतल ध्वनि से उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। अप्सा सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में 29,36,000/-(उनतीस लाख छत्तीस हजार) की छात्रवृत्ति निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु अप्सा द्वारा प्रदान की जा चुकी है। इस वर्ष अप्सा ने 49 छात्राओं का चयन करके नया कीर्तिमान बनाया है। प्रत्येक छात्रा को ₹ 8000 के चैक प्रदान किए गए और अगले तीन वर्षों में कुल 24000 रुपए छात्रवृत्ति प्रत्येक छात्रा को प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर अप्सा उपाध्यक्ष व सिंबाॅयजिया वर्ल्ड स्कूल के निदेशक डॉ. जी.एस. राणा ने आत्मविश्वास से ओत-प्रोत दो छात्राओं क्रमशः परी कटारा (सेंट एंड्र्यूज स्कूल, बरौली अहीर) को अप्सा छात्रवृति के अतिरिक्त तीन वर्षों के लिए 51000/- रूपए एवं सान्या खान (भारतीय विद्यापीठ बाल भारती स्कूल, विभव नगर) को तीन वर्षों के लिए 36000/- रूपए प्रदान करने की घोषणा की। अप्साध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अप्सा द्वारा आयोजित यह समाजोपयोगी कार्य पूरे देश में अपने तरह का अनूठा कार्यक्रम है, जिसमें निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को भविष्य का मंच प्रदान करने का सार्थक प्रयास किया गया है।कार्यक्रम में अप्सा कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह राणा, मनीष गुप्ता, कर्नल अपूर्व त्यागी, सुमित उपाध्याय, अनिल यादव, डॉ फ़िरोज़ खान, रवि नारंग, विनय गुप्ता, शेखर भारत सिंह, डॉ देवव्रत शर्मा, युवराज राणा सिंह, प्रांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, ओशिन शर्मा एवं गुंजन पुंडीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की सफलता में सेंट एंड्र्यूज स्कूल की प्राचार्या साहिबा खान, बी.डी. दुबे, रेहाना परवीन, अनीता मुद्गल, नीरजा शर्मा, अमित कुमार, रंजीत सिंह, जितेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, धीरेश राजपूत, वाई.पी. सिंह आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a Comment