*एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 11 अभियुक्त किए गिरफ्तार, मौके से ₹1,02,800 (एक लाख दो हजार आठ सौ रूपये) व ताश पत्ते तथा 06 मोबाइल फोन बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में अवैध जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 27.08.26 को समय करीब 12.10 बजे 11 अभियुक्तगण को विजय नगर कालोनी में राकेश पुत्र शैतान सिंह के मकान के अंदर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। कब्जे व माल फड से ₹1,02,800 (एक लाख दो हजार आठ सौ रूपये) व ताश पत्ते तथा 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0- 403/26 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-*
1. कमल पुत्र गंगा सिह नि0 श्यामनगर थाना कोतवाली नगर एटा
2. रामनरेश पुत्र प्रमोद नि0 जीआईसी कालौनी थाना कोतवाली नगर एटा
3. राजेश पुत्र कुन्दनलाल नि0 सिन्धी कालोनी थाना कोतवाली नगर एटा
4. राकेश पुत्र शैतान सिंह निवासी विजयनगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
5. वैभव उर्फ मोन्टी पुत्र अरविन्द निवासी पुरानी बस्ती कटरा मौहल्ला थाना कोतवाली नगर एटा
6. विकेश पुत्र प्रेम मुरारी निवासी रैवाडी मौहल्ला थाना कोतवाली नगर एटा
7. मानपाल पुत्र हेतराम निवासी श्याम नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
8. संजीव पुत्र वेदराम निवासी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
9. कुवरपाल पुत्र बाबूराम निवासी काली मंदिर वाली गली अंधी मोड शान्ति नगर थाना
10. मोहित पुत्र रहीशपाल निवासी रैवाडी मौहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
11. शैलेन्द्र सिंह पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी सिंधी कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा।
*बरामदगी का विवरण -*
1. ₹1,02,800 (एक लाख दो हजार आठ सौ रूपये) व ताश पत्ते
2. 06 मोबाइल फोन
3. नयी तीन गड्डी ताश के पत्ते
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–*
1. प्र0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह पंवार थाना कोतवाली नगर एटा,
2. उ0नि0 श्री अंकुश राघव
3. उ0नि0 श्री पारस त्यागी
4. उ0नि0 श्री कर्ण सिंह
5. है0का0 अनिल
6. का0 टिंकू,
7. का0 प्रदीप
8. का0 सिचांत













