WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जो मीडिया की बात करेगा, वही देश में राज करेगा!BMF News

*जो मीडिया की बात करेगा, वही देश में राज करेगा!*

*लखनऊ में 29 नवंबर 2026 को मीडिया कर्मियों के अभिव्यक्ति की आजादी का महापंचायत, पूर्व मुख्यमंत्री गण व सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणों को भेजा जाएगा आमंत्रण पत्र!*

 

नई दिल्ली |

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को ‘मीडिया पालिका’ के रूप में संवैधानिक दर्जा दिलाने और स्वतंत्र पत्रकारिता की आवाज़ को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी) ने एक ऐतिहासिक महाक्रांति का बिगुल फूंक दिया है। आगामी 29 नवंबर 2026 (रविवार) को लखनऊ में आयोजित होने वाली “पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महा क्रांति के लिए “महापंचायत” को अब एक व्यापक राजनीतिक व सामाजिक मोड़ देने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक एके बिंदुसार ने एक बड़ा बयान देते हुए इस महापंचायत के मुख्य उद्घोष का ऐलान किया है:

> “जो मीडिया की बात करेगा, वही देश में राज करेगा!”

>

देश के दिग्गजों को भेजा जा रहा है निमंत्रण पत्र

इस महापंचायत को ऐतिहासिक और बहुआयामी स्वरूप देने के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने व्यापक स्तर पर निमंत्रण देकर कार्यक्रम को सफल बनाने की मजबूत रणनीति बनाई है संगठन की ओर से: देश के सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को भी निमंत्रण पत्र भेजने की तैयारी अंतिम चरण में है, ताकि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के प्रतिनिधियों के समक्ष मीडिया के अधिकारों की बात रखी जा सके।

‘मीडिया पालिका’ को संवैधानिक दर्जा दिलाने का लक्ष्य–

बी एम एफ नेशनल के संस्थापक एके बिंदुसार ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र तभी पूर्ण माना जाएगा जब मीडिया को विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की तर्ज पर ‘मीडिया पालिका’ का संवैधानिक दर्जा प्राप्त होगा एवं राज्यसभा एवं विधान परिषद में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का कोटा भी फिक्स किया जाए,

> “जिस प्रकार देश में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका स्थापित हैं, ठीक उसी तरह ‘मीडिया पालिका’ को भी व्यवस्थापित और संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। यह महापंचायत केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि मीडिया को उसका वास्तविक संवैधानिक सम्मान दिलाने का संकल्प है।”

> —

>

28 राज्यों के पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति

महापंचायत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नेशनल कोर कमेटी ने देश के सभी 28 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश महासचिवों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों को अपनी पूरी टीम के साथ

29 नवंबर को लखनऊ पहुंचने का कड़ा निर्देश जारी किया है।

यूनियन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहां कि कार्यक्रम से पूर्व सभा स्थल भी घोषित कर दिया जाएगा ,दिनांक आधिकारिक रूप से 29 नवंबर 2026 दिन रविवार निर्धारित कर दिया गया है

संगठन द्वारा जारी मुख्य निर्देश:

सशक्त भागीदारी: हर राज्य अपने क्षेत्र के सक्रिय पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल साथ लाए।

सूची प्रेषण: आने वाले प्रतिनिधियों और सदस्यों की अंतिम सूची 10 नवंबर 2026 तक केंद्रीय कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित की जाए।

व्यापक प्रचार:

‘जो मीडिया की बात करेगा, वही देश में राज करेगा’ के नारे को हर जिले और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जाए।

इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय शंखनाद से जुड़ें और मीडिया को संवैधानिक अधिकार दिलाने की लड़ाई में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं!

 

संपर्क सूत्र: 7275850466

Leave a Comment