*आवश्यक सूचना एवं निर्देश पत्र*
*प्रेषक:*
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन – नेशनल कोर कमेटी*
राष्ट्रीय मुख्यालय
*प्राप्तकर्ता:*
समस्त प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं समस्त सम्मानित पदाधिकारी गण ,
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन( नेशनल)*
*भारत के 28 राज्यों में*
*विषय:* दिनांक 29 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित “पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महाक्रांति महापंचायत” में अनिवार्य सहभागिता के संबंध में।
—
*सादर अभिवादन*
जय हिंद! जय भारत! जय अभिव्यक्ति!जय पत्रकारिता!
देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखने, पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की स्वतंत्र आवाज को बुलंद करने और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संघर्ष को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से *भारतीय मीडिया फाउंडेशन – नेशनल कोर कमेटी* द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
इसी संकल्प के साथ हम *”पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महा क्रांति की “महापंचायत”* का आयोजन करने जा रहे हैं।
*कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण*
– *कार्यक्रम का नाम:* पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की प्रथम महा क्रांति की “महापंचायत”
– *दिनांक :* 29 नवंबर 2026, दिन रविवार
– *समय:* प्रातः 11:00 बजे से
– *स्थान:* लखनऊ, उत्तर प्रदेश
– *मुख्य उद्देश्य:* देशभर के पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संकल्प लेना।
*भारत के समस्त 28 राज्य*
इस “महापंचायत” को राष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए निम्न 28 राज्यों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है:
1. आंध्र प्रदेश 2. अरुणाचल प्रदेश 3. असम 4. बिहार 5. छत्तीसगढ़
6. गोवा 7. गुजरात 8. हरियाणा 9. हिमाचल प्रदेश 10. झारखंड
11. कर्नाटक 12. केरल 13. मध्य प्रदेश 14. महाराष्ट्र 15. मणिपुर
16. मेघालय 17. मिज़ोरम 18. नागालैंड 19. ओडिशा 20. पंजाब
21. राजस्थान 22. सिक्किम 23. तमिलनाडु 24. तेलंगाना 25. त्रिपुरा
26. उत्तर प्रदेश 27. उत्तराखंड 28. पश्चिम बंगाल
*भारतीय मीडिया (नेशनल) कोर कमेटी के विशेष निर्देश*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन – नेशनल कोर कमेटी आप सभी सम्मानित पदाधिकारियों को निम्न निर्देश देती है:
1. *अनिवार्य उपस्थिति:* उपरोक्त सभी 28 राज्यों के प्रत्येक प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी को 29 नवंबर 2026 को लखनऊ में भारी संख्या में अपने टीम के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
2. *प्रतिनिधित्व:* प्रत्येक राज्य से अपने क्षेत्र के सक्रिय पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल साथ लाएं।
3. *प्रचार-प्रसार:* अपने-अपने राज्य में इस “महापंचायत” का व्यापक प्रचार करें, ताकि यह आवाज देश के हर कोने तक पहुंचे।
4. *सूचना प्रेषण:* अपने आगमन की पुष्टि एवं साथ आने वाले सदस्यों की सूची दिनांक 10 नवंबर 2026 तक नेशनल कोर कमेटी कार्यालय को भेजें।
यह महापंचायत आने वाले समय में मीडिया और समाज की दिशा तय करेगी। यह समय एकजुट होकर अपनी शक्ति दिखाने का है।
आपकी उपस्थिति न केवल संगठन के लिए, बल्कि देश में “पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति की आजादी एवं ब्लॉक संस्कृत के चौथे स्तंभ को संवैधानिक दर्जा दिलाने” के लिए एक मजबूत इंकलाब के साथ व्यवस्था परिवर्तन की महाक्रांति संदेश होगी।
आशा है आप सभी इस राष्ट्रीय कर्तव्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
*आज्ञा से,*
एके बिंदुसार
संस्थापक
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी*
7275850466













