WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आलमनगर समाज सेवा समिति ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज उत्सव, रिपोर्ट राम असरे

आलमनगर समाज सेवा समिति ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज उत्सव।

 

लखनऊ। आलमनगर समाज सेवा समिति की संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमती निधि श्रीवास्तव के नेतृत्व में 23 अगस्त को न्यू अरोरा रेस्टोरेंट में हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। भजन एवं लोकगीत गाए तथा हास्य प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। इसके साथ ही विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति की महासचिव निशा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सिंह, सचिव आराधना सिंह तथा मीडिया प्रभारी श्वेता श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

नृत्य प्रतियोगिता में अंजली श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, सोनिका जायसवाल, सपना, आभा शुक्ला एवं प्रीति मिश्रा ने प्रतिभाग किया। वहीं संगीत प्रस्तुतियों में अंजली श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा, रचना राठौर एवं प्रीति मिश्रा, ज्योति साहू ,भारती ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आदरणीय विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव एवं आदरणीय बीना गुप्ता ने निभाई। दोनों निर्णायकों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से प्रतिभागियों का मूल्यांकन करते हुए परिणाम घोषित किए। तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरिता ब्रिजेश सिंह, द्वितीय स्थान श्वेता श्रीवास्तव तथा तृतीय स्थान अंजली श्रीवास्तव ने प्राप्त किया।

विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही, निर्णायक विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव एवं बीना गुप्ता को भी समिति की ओर से अंग वस्त्र पहनाकर उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन और तीज की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करते हुए उत्साह, उमंग और सौहार्द का सुंदर संदेश दिया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Leave a Comment