*राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न*
*एटा 25 अगस्त 2026(सू0वि0)।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
उक्त के अनुपालन में कमालुद्दीन, विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, एटा की अध्यक्षता में युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज(सी0डि0)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा, लीड बैंक मैनेजर, एटा एवं कुछ अन्य बैंक प्रबन्धकों के मध्य विश्राम कक्ष सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा में आज दिनांक 25.08.2026 को सायं 04 बजे सम्पन्न की गयी, जिसमें बैंक रिकवरी से सम्बन्धित वादों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक चिन्हित कर निस्तारित कराने के लिये निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर प्रभात कुमार, लीड बैंक, गोरव, आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक, त्रीवेश कुमार, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, रवि कुमार शर्मा, यूपीजीबी रिजनल ऑफिस एटा, अशोक कुमार, यूपीजीबी मैंन शाखा एटा , नितिन जेशवाल, बैंक ऑफ अण्डिया, सोम्या सिंह, युनियन बैंक, सुमित कुमार, एक्सीस बैंक लि0 एटा, भानू प्रताप, पंजाब नेशनल बैंक, लोकेश प्रताप सिंह, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, मोहन सिंह, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया एटा आदि बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित रहें।
*जिला सूचना कार्यालय, एटा।*













