WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पीस कमेटी मीटिंग का किया आयोजन, साथ ही बारावफात जुलूस रूट का भी भ्रमण किया गया, रिपोर्ट जगदीश कुमार

 

 

*एटा – त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा तथा एसडीएम सदर सुश्री श्वेता सिंह द्वारा थाना मारहरा पर पीस कमेटी मीटिंग का किया आयोजन, साथ ही बारावफात जुलूस रूट का भी भ्रमण किया गया।*

 

त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना मारहरा परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा तथा एसडीएम सदर सुश्री श्वेता सिंह द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी त्यौहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करें और न ही उसे शेयर करें।

बैठक के उपरांत शांति व्यवस्था के मद्देनजर सीओ सदर श्री संकल्पदीप कुशवाहा एवं एसडीएम सदर सुश्री श्वेता सिंह द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ बारावफात जुलूस रूट का भी भ्रमण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी मारहरा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment