WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों ने किया अचलेश्वर महादेव का जलाभिषेक

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

  • चोपन में नर सेवा नारायण सेवा ने फल व शरबत वितरित कर किया स्वागत

चोपन। सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर डाला क्षेत्र के कांवड़ियों ने चोपन स्थित सोन नदी से पवित्र जल भरकर पैदल कांवड़ यात्रा की और डाला स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के जत्थे के डाला से चोपन पहुंचने और वापस अचलेश्वर महादेव मंदिर जाने के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कांवड़ियों ने सोन नदी से विधि-विधान के साथ जल ग्रहण किया और कांवड़ लेकर अचलेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। रास्ते में श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने कांवड़ियों की सेवा में सहयोग किया। इसी क्रम में चोपन में नर सेवा नारायण सेवा की ओर से कांवड़ियों के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया गया।यहां संस्था के सदस्यों द्वारा कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें फल और शरबत वितरित किया गया। लंबी पैदल यात्रा के बीच फल व शरबत पाकर कांवड़ियों ने राहत महसूस की तथा सेवा कार्य के लिए संस्था के सदस्यों का आभार जताया। सेवा शिविर में मौजूद लोगों ने कहा कि सावन के पवित्र माह में कांवड़ियों की सेवा करना भगवान शिव की सेवा के समान है। नर सेवा नारायण सेवा के संयोजक मनोज चौबे ने बताया कि संस्था की ओर से धार्मिक पर्वों और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगातार समाज के सहयोग से विभिन्न व्यवस्थाएं की जाती हैं आज के शर्बत वितरण मे ट्रक मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह एवं फल वितरण मे दया शंकर सिंह,जितेंद्र मिश्रा, विकास दूबे, सुभाष अग्रवाल, सत्यदेव पाण्डेय का सहयोग रहा |अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर डाला और चोपन क्षेत्र में दिनभर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर रामनरेश चोधरी,महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अनूप गुप्ता, अरविन्द कुमार विकास कुमार, शमशेर अली आदि मौजूद रहे |

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment