WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शिक्षा के मंदिर में फीस वसूली से लेकर शिक्षकों की नौकरी तक घमासान, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

एटा बिग ब्रेकिंग

 

शिक्षा के मंदिर में फीस वसूली से लेकर शिक्षकों की नौकरी तक घमासान!

सरस्वती विद्या मंदिर जीटी रोड प्रबंधन पर गंभीर आरोप, शिक्षक-अभिभावक कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे ।

 

सरस्वती विद्या मंदिर जीटी रोड के प्रबंधन के खिलाफ शिक्षकों और अभिभावकों ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर 10 सूत्रीय ज्ञापन के जरिए जांच और कार्रवाई की मांग।

 

प्रदर्शनकारियों ने मनमानी फीस वसूली, एडमिशन में कथित अनियमितता, प्रवेश के दौरान कथित दान और शिक्षकों की सेवाएं योजनाबद्ध तरीके से समाप्त करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

 

ज्ञापन में पिछले पांच वर्षों में हटाए गए शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति, करीबी व सजातीय छात्रों को कथित लाभ देने तथा फीस, लेट फीस और फीस माफी की व्यवस्था की जांच की मांग उठाई गई।

 

शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार राजपूत ने भी लगाए गंभीर आरोप, सेवा अभिलेख, उपस्थिति रजिस्टर, अनुबंध और नियुक्ति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग।

 

K न्यूज़ इंडिया के संवाददाता ने स्कूल प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए प्रधानाचार्य से दो बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बार फोन रिसीव नहीं हुआ। प्रबंधन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

चेतावनी—मांगों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक, अभिभावक और समर्थक एटा से अलीगढ़ मंडल मुख्यालय तक अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल करेंगे।

 

अब बड़ा सवाल—शिक्षा के मंदिर में उठे इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कब होगी? क्या आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी?

फिलहाल निगाहें प्रशासन की कार्रवाई और स्कूल प्रबंधन के जवाब पर टिकी हैं।

 

 

Leave a Comment