ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
हापुड़ जिले में तहसील धौलाना क्षेत्र ग्राम करीमपुर में रिश्तों की मर्यादा तार-तार किया, 7 साल की मासूम बच्ची से 45 वर्षीय नाना ने किया दुष्करम रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सात साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के नाना के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया पुलिस के थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ दुष्कर्म मामले में फरार 45 वर्षीय नाना को गिरफ्तार किया।
हापुड़ जिले में तहसील धौलाना थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां सात साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते के 45 वर्षीय नाना ने दुष्कर्म किया।बच्ची के साथ इस कदर हैवानियत की गई थी उसका रक्तस्राव बहुत ज्यादा हो गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का परिवार हरियाणा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपनी मां के साथ नाना के घर रहने आई थी।वहीं पर नाना के चचेरे भाई ने बच्ची के साथ हैवानियत की। जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी मुनीष चंद्र पुलिस थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ ग्राम करीमपुर पहुंचकर 7 साल की बच्ची को मेडिकल रेफर किया मेडिकल में बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है पुलिस थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ फरार आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार 45 वर्षीय नाना को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।।
पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार













