कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’ अलीगंज व जैथरा ब्लॉक में संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
एटा,कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत आज जनपद एटा के अलीगंज एवं जैथरा ब्लॉक में एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऊर्जावान बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की जड़ों को बूथ स्तर तक गहरा करना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी (All India Congress Committee) ऑब्जर्वर एवं पूर्व विधायक श्री सुखेंद्र सिंह बना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव (चिकित्सा प्रकोष्ठ) डॉ. योगेश यादव ने किया।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशिफ हुस्ने भोले, पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी, पीसीसी सदस्य रामकुमार सक्सेना, विमल यादव पीसीसी, अरविंद सोनी पीसीसी सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और पार्टी को एक नई दिशा देने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी एकजुटता के साथ आगे बढ़ने और आगामी चुनावों में पार्टी को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल थे:
दिनेश यादव, राजबहादुर शाक्य, कुलदीप पांडेय टिंकू पंडित, तलवेंदर राजपूत, गुलाम मुस्तफा, रनबीर गुप्ता, सुमित शाक्य (एडवोकेट), अभिषेक तोमर, शिव नारायण गिरी, विक्रम सिंह, डॉ. बृजेश चंद्रा, राजकुमार बेस, प्रियंका राठौर, ग्रंथ शाक्य, प्रदीप राठौर, अरविंद तोमर, जर्मन पांडेय, योगेश वर्मा, वेद प्रकाश सक्सेना, बच्चन सिंह राठौर, अंकित राठौर, मनोज तिवारी, नेम सिंह शाक्य, सर्वेश पांडेय, डॉ. जाहिद अली, उतम सिंह शाक्य आदि।
शीतलपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बड़े भाई अशोक पालीवाल जी का रात स्वास्थ खराब होने से मेडिकल हॉस्पिटल एटा में भर्ती है। उनसे उनके स्वास्थ की जानकारी ली । और प्रभु से प्रार्थना की जल्द स्वस्थ हो।
मेरे साथ सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद ,श्री मती ज्योति चौहान सोलंकी एडवोकेट प्रदेश सचिव विधि विभाग कांग्रेस।
ठाकुर अनिल सोलंकी













